Sunday, November 1, 2026

BMC चुनाव में वोट करने पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स, अक्षय कुमार ने लोगों से की अपील

मुंबई : महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए गुरुवार सुबह 7:30 बजे से मतदान जारी है। इस मौके पर बॉलीवुड के सारे सेलेब्स भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। एक्टर अक्षय कुमार पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पोलिंग बूथ पहुंचे और वोट डाला। इसके अलावा जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी, राकेश रोशन, गुलजार, हेमा मालिनी, तमन्ना भाटिया, जुनैद खान और किरण राव भी वोट डालने पहुंचे।

अक्षय कुमार की अपील

अक्षय कुमार ने अपने मताधिकार का वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। एक्टर ने कहा, “आज बीएमसी के लिए मतदान हो रहा है। हमारे मुंबईवासी होने के नाते आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है।” एक्टर ने मुंबई के लोगों से बड़ी संख्या में बाहर निकलकर वोट डालने की अपील की। अक्षय बोले, “अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है, तो सिर्फ बातें नहीं, बल्कि वोट भी डालना बेदह जरूरी है।” वहीं, अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल ने वोटिंग के बाद कहा, “वोट देना हमें थोड़ा नियंत्रण और ताकत देता है। इससे हमें अपनी कहानी तय करने का मौका मिलता है।” उन्होंने यह भी कहा कि वह आदत के तौर पर हर चुनाव में मतदान करती हैं।

एक्टर से मदद की गुहार लगाई युवती 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब अक्षय कुमार वोट डालने के बाद जब अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी वहां मौजूद एक युवती उनके पास आई। उसने बताया कि उसके पिता कर्ज में डूबे हुए हैं और उसने एक्टर से मदद की गुहार लगाई। इस मामले में अक्षय कुमार ने युवती से अपने स्टाफ को नंबर देने को कहा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर