Wednesday, April 29, 2026

हजारीबाग में नदी से मिले तीन चचेरे भाई-बहनों के शव, पांच दिन से थे लापता

हजारीबाग: हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब पोता जंगल स्थित डेमोडांड के पास नदी से तीन लोगों के शव बरामद किए गए। मृतकों में दो युवतियां और एक युवक शामिल हैं। तीनों पिछले पांच दिनों से लापता बताए जा रहे थे। घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

पांच दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सानिया परवीन (19 वर्ष), ख़ुशी परवीन (21 वर्ष) और मोहम्मद आदिल (25 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आपस में चचेरे भाई-बहन थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों के लापता होने की शिकायत 23 अप्रैल को दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। रविवार 27 अप्रैल को पोता जंगल क्षेत्र में नदी से तीनों के शव मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: डुमरी विधायक जयराम महतो का वीडियो वायरल, अधिकारियों को लेकर दिए बयान पर मचा विवाद

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच कर रहे एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा है, आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई और कारण है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर