Tuesday, July 21, 2026

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 14 लापता

न्यूज डेस्क: वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव के पलटने की जानकारी दी है. दूतावास ने एक्स पर लिखा, “वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कुछ घंटे पहले भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने की दुखद घटना सामने आई है. घटना के सटीक विवरण जुटाए जा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन की ओर से फ़िलहाल खोज और बचाव अभियान जारी है.”

इसे भी पढ़ें : मध्य प्रदेश: नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने को लेकर दतिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू

कंट्रोल रूम स्थापित

इस नाव में कितने लोग सवार थे इसके बारे में दूतावास ने कोई भी जानकारी अब तक नहीं दी है. हालांकि मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 32 भारतीय सवार थे, जिसमें से 18 को बचा लिया गया लेकिन 14 अभी भी लापता हैं. दूतावास ने बताया कि प्रभावित परिवारों को जानकारी और सहायता मुहैया कराने के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है.

जारी किया गया हल्पलाइन नंबर

दूतावास ने कुछ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं: +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14, +84 33 452 0414 इन नंबरों पर परिवार के सदस्य संपर्क कर अपने परिजनों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वहीं, हनोई में भी एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिससे +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है.

तेलंगाना सीएम ने जताया दुःख

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए नाव हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों के मारे जाने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गहरा दुख जताया है. मारे गए लोगों में तेलुगु राज्यों के भी लोग शामिल हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.

कार्यालय ने लिखा, वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों की नाव हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत सतर्क रहने के निर्देश दिए. उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि हादसे की पूरी जानकारी जुटाने के लिए विदेश मंत्रालय और वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें और राहत एवं बचाव कार्यों में ज़रूरी कदम उठाएं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कुछ तेलुगु भाषी लोग भी शामिल हैं.रेवंत रेड्डी ने कहा कि इस हादसे से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ राज्य सरकार पूरी मज़बूती से खड़ी है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर