Monday, November 2, 2026

असम चुनाव के लिए बीजेपी की पहली सूची जारी, सीएम हिमंता सरमा समेत 88 उम्मीदवार घोषित

दिसपुर: असम विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा समेत कुल 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

सीएम हिमंता जालुकबारी से लड़ेंगे चुनाव

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा अपनी पारंपरिक सीट जालुकबारी से चुनाव मैदान में उतरेंगे। यह उनका इस सीट से लगातार छठा चुनाव होगा, जहां वे पहले भी कई बार जीत दर्ज कर चुके हैं। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को पार्टी ने दिसपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम की घोषणा से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

AsamAsam BJP

भूपेन बोरा को भी मिला मौका

करीब 25 दिन पहले बीजेपी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को भी पार्टी ने टिकट दिया है। इससे साफ है कि बीजेपी नए और अनुभवी दोनों चेहरों को साथ लेकर चुनावी रणनीति बना रही है। असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं। बीजेपी ने पहली सूची में 88 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि बाकी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जल्द घोषित किए जा सकते हैं।

Asam bjp 3Asam BJP 4

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना

चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत

उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद राज्य में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति के तहत प्रचार अभियान को तेज कर रहे हैं। बीजेपी इस बार भी सत्ता बरकरार रखने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतर रही है। पार्टी नेतृत्व विकास और संगठन के दम पर जीत का दावा कर रहा है, जबकि विपक्ष भी कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर