Tuesday, July 21, 2026

असम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, विकास और असमिया पहचान पर खास जोर

गुवाहाटी : असम विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना चुनावी घोषणापत्र यानी संकल्प पत्र जारी कर दिया है। गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे पेश किया, जिसमें विकास, रोजगार और असमिया पहचान की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता दी गई। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया और पार्टी के की वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पार्टी ने असम को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाओं का वादा किया है।

असमिया पहचान और भूमि सुरक्षा का वादा

घोषणापत्र में असमिया संस्कृति, विरासत और मूल निवासियों की पहचान की रक्षा का विशेष उल्लेख किया गया है। पार्टी ने भूमि जिहाद के खतरे से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने का भी वादा किया है। बीजेपी ने असम को भारत के पूर्वी प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करने के लिए 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसके जरिए राज्य में उद्योग, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की योजना है।

यह भी पढ़ें: RBSE 12वीं का रिजल्ट जारी: आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों में शानदार प्रदर्शन

कांग्रेस पर साधा निशाना

संकल्प पत्र जारी करते हुए निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का घोषणापत्र असम में पिछले एक दशक में हुए बदलावों पर आधारित है, जबकि कांग्रेस 60 वर्षों में भी ऐसा नहीं कर पाई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियों के कारण असम को 32 सालों तक AFSPA के साए में रहना पड़ा। असम में 126 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। राज्य में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। संकल्प पत्र जारी होने के साथ ही असम में चुनावी माहौल और गरमा गया है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने-अपने वादों और योजनाओं को सामने रख रहे हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर