Thursday, September 17, 2026

झारखंड मुक्ति मोर्चा के पीठ पर खंजर घोपने वाले को भाजपा ने बनाया घाटशिला उपचुनाव में प्रत्याशी

झारखंड : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य तनुज खत्री ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “झारखंड मुक्ति मोर्चा के पीठ पर खंजर घोपने वाले व्यक्ति को भाजपा ने घाटशिला उपचुनाव में प्रत्याशी बनाकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा के पास झारखंड में अपने सशक्त और प्रतिबद्ध नेता नहीं बचे हैं. दूसरे दलों से आए अवसरवादी चेहरे ही भाजपा की पहली पसंद बन चुके हैं.” भाजपा झारखंड की जनभावनाओं के बजाय दल-बदलू संस्कृति और सत्तालोलुप चेहरों के सहारे आगे बढ़ना चाहती है.

तनुज खत्री ने कहा कि जब भाजपा ने झूठे आरोपों में झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में बंद रखा था, उस कठिन समय में हेमंत सोरेन ने जिस व्यक्ति पर सबसे अधिक भरोसा जताया और उन्हें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी, वही व्यक्ति आज भाजपा की गोद में जाकर बैठ गया. यह न केवल व्यक्तिगत विश्वासघात है बल्कि झारखंड की अस्मिता और जनादेश के साथ भी धोखा है.

झामुमो के केंद्रीय समिति के सदस्य ने कहा कि झारखंड की राजनीति में सभी दलों की अपनी विचारधारा और परंपरा है, लेकिन भाजपा की पहचान अब सिद्धांत आधारित राजनीति से हटकर विश्वासघात और अवसरवाद की राजनीति बन चुकी है. ऐसे में घाटशिला की जनता स्वर्गीय रामदास सोरेन जी को सच्ची श्रद्धांजलि देगी और सोमेश सोरेन की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करेगी. यह जीत झारखंड की अस्मिता, निष्ठा और जनविश्वास की जीत होगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर