Tuesday, November 3, 2026

गुरुग्राम में शीतला माता मेले को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, भारी वाहनों पर रोक और डायवर्सन लागू

गुरुग्राम: गुरुग्राम शीतला माता मंदिर में लगने वाले वार्षिक मेले को देखते हुए यातायात पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 4 अप्रैल तक मंदिर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही, वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

4 अप्रैल तक रहेगा मेला

यातायात पुलिस के अनुसार शीतला माता मंदिर में 4 अप्रैल तक लगातार मेले का आयोजन किया जा रहा है। खासकर नवरात्रि के दौरान सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिससे ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है। सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। सभी भारी वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारू बना रहे।

सिग्नेचर टावर से द्वारका-नजफगढ़ जाने वाले वाहन का रूट

सिग्नेचर टावर की ओर से नजफगढ़-द्वारका जाने वाले वाहन चालक एमडी चौक से कटारिया चौक गोल चक्कर की ओर मुड़ेंगे। इसके बाद पास्को रेड लाइट, सेक्टर 21-22, रेजांगला चौक, कृष्णा चौक और बजघेड़ा फाटक के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। सेक्टर 12 से सीआरपीएफ कैंप चौक की ओर आने वाले भारी वाहन चालक डीएसडी कॉलेज चौक और रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए सेक्टर 4/7 चौक के रास्ते आगे बढ़ेंगे। इसके जरिए वे रेलवे स्टेशन, सेक्टर 4, 7, 9, 5, धनवापुर और दौलताबाद जैसे इलाकों तक पहुंच सकेंगे।

यह भी पढ़ें: झारखंड में ड्यूटी के दौरान एक जवान की दर्दनाक मौत, राइफल साफ करते वक्त चली गोली

सेक्टर 5 गोल चक्कर से आने वाले वाहनों के लिए निर्देश

सेक्टर 5 गोल चक्कर से माता मंदिर की ओर आने वाले भारी वाहन प्रकाशपुरी चौक और रेलवे रोड का इस्तेमाल करेंगे। इसी तरह सेक्टर 5 चौक से हाईवे की ओर जाने वाले वाहन कृष्णा चौक, रेजांगला चौक और पास्को रेड लाइट के रास्ते आगे बढ़ेंगे। राजीव चौक की ओर जाने वाले वाहन चालक प्रकाशपुरी चौक, सेक्टर 4/7 चौक और न्यू कॉलोनी मोड़ से होते हुए सोहना चौक के रास्ते सोहना, राजीव चौक और जयपुर की दिशा में जा सकेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे जारी किए गए डायवर्जन प्लान का पालन करें और अनावश्यक रूप से मंदिर मार्ग पर जाने से बचें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर