Friday, July 31, 2026

BIG Breaking News : जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी ने सफल एक अभ्यर्थी को हजारीबाग से किया गिरफ्तार

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने गुरूवार को इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए चयनित एक अभ्यर्थी को हजारीबाग पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सीआईडी ने प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें : भाकपा ने जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले में सीबीआई जांच की मांग की, कहा – जांच के दायरे वाले व्यक्ति को बनाया सदस्य

OMR कार्बन कॉपी नहीं मिली

सीआईडी की ओर से साझा की गई जानकारी गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान सुमन सौरभ के रूप में हुई है। परीक्षा में अनुचित तरीके अपनाकर सफलता हासिल की थी। पूछताछ के दौरान अभ्यर्थी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। सीआईडी ने दावा किया कि गिरफ्तार अभ्यर्थी के पास से OMR शीट की कार्बन कॉपी भी बरामद नहीं हुई। सीआईडी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। अनुसंधान के दौरान प्राप्त होने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे भी विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

अभ्यर्थियों से मांगी गई कार्बन कॉपी

इससे पहले सीआईडी ने बुधवार को जेपीएससी सिविल सेवा प्राऱंभिक परीक्षा 2025 में सफल सभी अभ्यर्थियों से OMR शीट की कार्बन कॉपी की मांग की है। इसके लिए सभी अभ्यर्थी से 30 जुलाई से 5 अगस्त 2026 के बीच पेपर-1 एवं पेपर-2 की OMR शीट की कार्बन कॉपी (पीडीएफ या स्पष्ट फोटो के रूप में) उपलब्ध कराएं।

सीआईडी ने अभ्यर्थियों से OMR शीट की प्रतियां व्हाट्सएप नंबर 9934309058 अथवा ई-मेल complainjpsc-cid@jhpolice.gov.in पर भेजने का अनुरोध किया है। सीआईडी ने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों के पास OMR शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध नहीं है, वे अपना रोल नंबर व्हाट्सएप या ई-मेल के माध्यम से इसकी सूचना दें।l

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर