Saturday, August 8, 2026

अररिया में निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक 50 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

क्राइम डेस्क : बिहार में निगरानी विभाग ने अररिया जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को 50 हजार रुपये घूस की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि मशीन की आपूर्ति के बदले डीजीएम ने कमीशन की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने पूरे मामले का सत्यापन कराया और आरोप सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की. फिलहाल निगरानी विभाग की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें : मानव तस्करी पर जीरो टॉलरेंस, पीड़ितों के पुनर्वास और सम्मानजनक जीवन को प्राथमिकता- सम्राट चौधरी

निगरानी विभाग के डीएसपी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मशीन आपूर्तिकर्ता कमरे आलम ने निगरानी विभाग में शिकायत की थी. डीएसपी ने बताया कि कमरे आलम मशीन की आपूर्ति करते हैं और उन्होंने 17 लाख रुपये की मशीन की आपूर्ति की थी. इसके एवज में 5 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही थी. उन्होंने बताया कि आज उनके नेतृत्व में महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल के घर पर छापेमारी की गई, जहां से 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं. निगरानी विभाग की ओर से मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर