Saturday, August 8, 2026

बारिश के दिनों में कंजंक्टिवाइटिस यानी पिंक आई के मामले तेजी से वृद्धि, ऐसे रहें सावधान

हेल्थ डेस्क : बारिश के मौसम में कंजंक्टिवाइटिस यानी पिंक आई के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह एक ऐसा इन्फेक्शन है, जिसमें आंखों में सूजन आ जाती है और आंखें लाल या गुलाबी दिखने लगती हैं, इसलिए इसे पिंक आई कहा जाता है।
कंजंक्टिवाइटिस होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे वायरल इन्फेक्शन, बैक्टीरियल इन्फेक्शन, एलर्जी या धूल। एलर्जी से होने वाला कंजंक्टिवाइटिस एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैलता, लेकिन अगर यह वायरल या बैक्टीरियल हो, तो इसके फैलने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें : रक्षा बंधन को लेकर डाक विभाग की ‘रखी मेल’ योजना, स्पीड पोस्ट से मिलेगी 10% छूट

यह इन्फेक्शन संक्रमित चीजों को छूने, एक ही तौलिया या मेकअप प्रोडक्ट्स शेयर करने, किसी और के कॉन्टेक्ट लेंस या चश्मा इस्तेमाल करने, या संक्रमित व्यक्ति के साथ बंद जगह में रहने से फैल सकता है। इसके लक्षणों में आंखों का लाल या गुलाबी होना, आंखों से पानी आना, जलन या खुजली होना, आंखों में कुछ चुभन जैसा महसूस होना और पलकों में सूजन शामिल है। बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस में आंखों से डिस्चार्ज भी निकल सकता है, जिससे सुबह उठने पर पलकें चिपक जाती हैं। अगर आपको ऐसे लक्षण नजर आएं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

बचाव के लिए, साबुन और पानी से कम से कम 30 सेकंड तक हाथ धोएं। किसी भी कॉमन चीज को छूने के बाद हाथ सैनिटाइज करें और आंखों को छूने से बचें। अपने कॉस्मेटिक्स, आई ड्रॉप्स और कॉन्टेक्ट लेंस किसी के साथ शेयर न करें।
और याद रखें, लक्षण दिखते ही खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर की सलाह जरूर लें। साथ ही अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर