रांची: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पारदर्शी भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में शनिवार को चरित्र अभिनेता पीयूष मिश्रा प्रदर्शन स्थल पहुंचे। उन्होंने छात्रों से मुलाकात कर उनके आंदोलन के प्रति समर्थन जताया।
इसे भी पढ़ें : JPSC-JSSC के खिलाफ छात्रों के 10 अगस्त के विधानसभा घेराव को भाजयुमो का पूर्ण समर्थन : शशांक राज
पीयूष मिश्रा ने कहा कि छात्रों की तकलीफ और उनकी आंखों के आंसू देखकर वह खुद यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बारिश और कठिन परिस्थितियों के बावजूद आंदोलन में डटे छात्रों की सराहना की और अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक मदद व खाने-पीने की व्यवस्था में सहयोग करने की बात कही।
इस दौरान उन्होंने चर्चित कविता-गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ गाकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया। छात्रों ने भी उनके साथ सुर में सुर मिलाया, जिससे प्रदर्शन स्थल का माहौल जोशीला हो गया। उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “तुम लोग बहुत बढ़िया कर रहे हो यार।”


