रांची: रक्षाबंधन के पावन त्योहार को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने अपने ग्राहकों के लिए एक विशेष और शानदार सुविधा की शुरुआत की है। डाक विभाग द्वारा रक्षाबंधन पर स्पीड पोस्ट सेवा के जरिए भेजी रखियों के डाक शुल्क पर 10% की विशेष छूट देने की घोषणा की गई है। डाक विभाग का यह कदम निजी कूरियर कंपनियों से मिल रही कड़ी टक्कर का मुकाबला करने के लिए उठाया है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें: बिहार में फिर बदला मौसम, मौसम विभाग ने 19 जिलों में जारी की बारिश की चेतावनी
डाक विभाग के अनुसार यह विशेष छूट योजना रक्षाबंधन से ठीक 15 दिन पहले से लागू की जाएगी। योजना का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को लिफाफे के सामने स्पष्ट शब्दों में ‘रखी मेल’ लिखना और इसे सीधे डाकघर के काउन्टर पर जाकर बुक करना होगा।
योजना के जुड़ी मुख्य बातें:
- छूट का दायरा: 10% की यह छूट केवल रिटेल ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी और यह स्पीड पोस्ट के डाक शुल्क पर लागू की जाएगी।
- अधिकतम सीमा: इस योजना के तहत एक ग्राहक एक बार में अधिकतम पाँच रखी युक्त स्पीड पोस्ट पैकेट ही बुक कर सकेंगे।
- बुकिंग का माध्यम: यह सुविधा केवल डाकघर के काउन्टर पर की गई रिटेल बुकिंग पर ही मान्य होगी।


