Saturday, August 8, 2026

बिहार में फिर बदला मौसम, मौसम विभाग ने 19 जिलों में जारी की बारिश की चेतावनी

पटना: बिहार में मानसून एक बार फिर ऐक्टिव हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 19 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलने के कारण राज्य की कई नदियाों का जलस्तर भी बढ़ गए है। उत्तर बिहार में हल्की, दक्षिण बिहार में भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार बताई गई है.

इसे भी पढ़ें: असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शिवसागर जिला पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर

शनिवार को उत्तर बिहार के आधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि मध्य और दक्षिण बिहार के जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। राजधानी पटना में दिनभर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।मौसम खराब रहने और बारिश को लेकर पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर में अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है और तेज हवा भी चल सकती है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पटना में 8 से 11 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बताई गई है। और इस दौरान बारिश भी हो सकती है। मानसून सक्रिय होने के बावजूद बिहार में बारिश की कमी बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक 362.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

इस अवधि में सामान्य बारिश 560.4 मिलीमीटर होनी चाहिए थी लेकिन बिहार में अभी भी सामान्य से करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए 19 प्रभावित जिलों के लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आखशीय बिजली और तेज आंधी की संभावना के कारण बारिश के समय खुले स्थानों, खेतों,और पेड़ों के नीचे जाने से बचें। किसान आउए आम नागरिक सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम से जुड़ी ताजा पर नजर बनाए रखे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर