Thursday, July 23, 2026

आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास और उनके गौरव के लिए भाजपा संकल्पित और समर्पित : बाबूलाल मरांडी

झारखंड : भारतीय जनता पार्टी जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास करने के साथ उनके सम्मान, गौरव को बढ़ाने के लिए संकल्पित और समर्पित है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान ये बातें कही. प्रेसवार्ता में कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद समीर उरांव, प्रदेश जनजाति मोर्चा अध्यक्ष पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव और सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थे.

इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्षगांठ को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया. यह बताता है कि झारखंड का जनजाति समाज, यहां की भाषा संस्कृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिल में बसता है.

19399c55 cb73 47d8 8e54 9c5818811ec8

उन्होंने 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस को भाजपा के प्रदेश भर में उत्सव के रूप में मनाने और कई कार्यक्रमों के आयोजन होने के अलावा 14 और 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा और जनजाति समाज के शहीद, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई करने और दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने की भी बात कही.

सभी जिलों में शोभा यात्राएं, जनजातीय स्वाभिमान सम्मेलन होंगे. जिलों में संगोष्ठी होगी. वहीं 15 नवंबर को खूंटी में जनजाति रैली होगी, जिसमें बड़ी संख्या में जनजाति समाज के लोग शामिल होंगे.

7f05b2f2 4148 4179 a409 4e4e2eeb395f

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह जनजाति गौरव दिवस केवल जनजाति समाज का ही सम्मान नहीं बल्कि झारखंड के साढ़े तीन करोड़ जनता का सम्मान है. इसके पूर्व भी भाजपा की सरकार ने ही अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया. इससे स्पष्ट है कि भाजपा की सरकार झारखंड के अमर बलिदानी महापुरुषों ,योद्धाओं की सोच के अनुरूप झारखंड राज्य का विकास चाहती है. जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा, भाषा संस्कृति, परंपरा का सम्मान चाहती है. केंद्र में अलग आदिवासी मंत्रालय बनाना हो या फिर संथाली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करना, यह भाजपा की ही देन है.

Also Read : दिल्ली धमाके के घायलों से मिले पीएम मोदी, बोले- “साजिश रचने वालों को सजा मिलेगी”

आज नरेंद्र मोदी जी की सरकार आदिवासी समाज के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही. गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं में आदिवासी समाज की बड़ी आबादी लाभान्वित हो रही है. प्रधानमंत्री आवास,आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ मिल रहा है. इसके अलावा जनजाति गांवों और समाज की उन्नति के लिए मोदी सरकार ने 24 हजार करोड़ पीएम जन मन योजना प्रारंभ की. रांची में पुरानी जेल को बिरसा मुंडा संग्रहालय के रूप में विकसित करना हो या अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक द्वीप का नाम झारखंड के अमर बलिदानी जनजाति सपूत शहीद अल्बर्ट के नाम पर रखना या फिर झारखंड में पहाड़िया जनजाति बटालियन का गठन, यह उपलब्धि भाजपा की है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर