Sunday, September 27, 2026

पलामू के जोरकट में ऑटो हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की मौत व पांच अन्य घायल

पलामू : रांची–मेदिनीनगर मुख्य पथ पर रविवार दोपहर सड़क हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई.वहीं दुर्घटना में पांच अन्य महिलाएं घायल हो गईं. हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. मिली  जानकारी के अनुसार,ऑटो में कई महिलाएं सवार होकर जा रही थीं. इसी दौरान जोरकट के पास ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर बैंक लूट की घटना को लेकर पलामू पुलिस अलर्ट, जिले के बैंकों की सुरक्षा का शुरू हुआ ऑडिट

इस हादसे में बहलोलवा निवासी सनीचरी देवी (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं. बाद में उनकी मौत हो गई. वह संजय उरांव की पत्नी थी. दुर्घटना में पांच महिलाएं घायल हुई हैं. इनमें नौवाढोड़, सतबरवा निवासी जिरवा देवी (55), बहलोलवा निवासी निरावती देवी (55), पिकनी देवी (31), सोना कुंवर (65) और संतोषी देवी (42) शामिल हैं.

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. हादसे की जानकारी पुलिस को भी दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी जुटाई.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर