Sunday, September 27, 2026

चुनाव आयोग के सभी फैसले सर्वसम्मति से, कांग्रेस की भ्रम और मनगढ़ंत कहानियों की राजनीति पूरी तरह ध्वस्त:- आदित्य साहू

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किए जाने के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता कांग्रेस पार्टी को बार बार नकार रही है, इससे उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है। लूट, झूठ और फरेब कांग्रेस पार्टी के स्वभाव में शामिल है। ये लोग झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह करते हैं तथा जनता को धोखा देते हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक संयुक्त बयान से कांग्रेस और विपक्षी इंडी गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश हुआ और कांग्रेस की भ्रम और मनगढ़ंत कहानियों की राजनीति पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

इसे भी पढ़ें : रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला, JSCA का बड़ा फैसला – मिलेंगे सिर्फ 3,800 फ्री पास

WhatsApp Image 2026 09 27 at 13.44.34 1

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की बैठक और संयुक्त प्रेस नोट से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। कांग्रेस व विपक्ष सिर्फ और सिर्फ झूठ, सनसनी और भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। कांग्रेस का झूठ बेनकाब हो गया।

तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए एसआईआर (SIR) समेत सभी फैसले निष्पक्ष थे और चुनावी प्रक्रिया पर कांग्रेस के द्वारा सवाल उठाना उनकी हताशा का प्रतीक है। कैबिनेट सेक्रेटरी को लिखा पत्र किसी नीतिगत विषय या एसआईआर से संबंधित नहीं था। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट कोरी कल्पना पर आधारित गढ़ी गई कहानी से ज्यादा और कुछ नहीं थी।

उन्होंने कहा कि एसआईआर के फॉर्म-6 के घोषणापत्र को माननीय सर्वोच्च न्यायालय पहले ही वैध ठहरा चुका है, विपक्ष की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश फिर से एक बार नाकाम हुई। कांग्रेस अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है। चुनाव आयोग की स्पष्टता के बाद कांग्रेस के आरोपों की वास्तविकता सामने आ गई है, ऐसे में कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करना चाहिए।

आदित्य साहू ने कहा कि जब भी विपक्ष जनता की अदालत में पराजित होता है, वह अपनी खीझ और हताशा निकालने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप मढ़ने लगता है। निर्वाचन आयोग के स्पष्ट और कड़े वक्तव्य ने विपक्ष के सभी झूठ और दुर्भावनापूर्ण प्रोपेगेंडा की हवा निकाल दी है।

WhatsApp Image 2026 09 27 at 13.44.35उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी और इंडी ठगबंधन के सदस्य बार-बार संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करते रहते हैं। 2024 में ईवीएम को भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘ब्लैक बॉक्स’ बताया था, चुनावी प्रक्रिया और आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया, चुनाव आयोग को सत्ताधारी दल का कठपुतली बता चुके हैं जबकि चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट बार-बार ईवीएम की सुरक्षा और विश्वसनीयता को प्रमाणित कर चुके हैं तथा राहुल गांधी के झूठ को न्याय की अदालत ने खारिज किया है। इन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी।

उन्होंने पत्रकारों को याद कराते हुए कहा कि राहुल गांधी के द्वारा देश के प्रधानमंत्री को “चौकीदार चोर है” कहा गया, राफेल मामले में खून की दलाली का अफवाह फैलाया गया, बालाकोट में भारतीय सैनिकों के द्वारा एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाया सबूत मांगा गया, उन्होंने कहा था कि सरकार “जवानों के खून की दलाली कर रही है, जिसे सेना के शौर्य का अपमान माना गया।

उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद राहुल गांधी ने बयान दिया था कि “चीन के सैनिक हमारे जवानों को पीट रहे हैं।” सेना और सरकार दोनों ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की थी। उन्होंने कहा कि इसलिए कांग्रेस और राहुल गांधी को सरकार के कामकाज पर झूठा आरोप लगाने की बुरी आदत हो गयी है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी मानसिक रुप से स्वस्थ नहीं हैं, उन्हें इलाज की जरूरत है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर