Tuesday, November 3, 2026

Astro Tips: सूर्यास्त के बाद जानें किन चीजों का दान करना है धार्मिक मान्यताओं में वर्जित

डेस्क: हिंदू धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र में दान को पुण्य का काम माना गया है। लेकिन कुछ मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद कुछ चीजों का दान करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: ‘ड्यून्स एविएशन’ ने नोरा फतेही पर दर्ज किया मानहानि का केस, लगाया बिजनेस ठप करने का आरोप

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद धन, आभूषण, दूध और दही जैसी चीजों का दान करने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि धन और आभूषण का संबंध मां लक्ष्मी से है और इसे शाम के समय दूसरे व्यक्ति को देने से हमें आर्थिक और धन से जुड़ी परेशानियां का सामना करना पड़ता है। दूध- दही का संबंध चंद्रमा से होता है इसिलए माना जाता है की शाम के समय दूध और दही देने से घर की सुख-समृद्धि और बरकत चली जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नमक का संबंध राहु-केतु से होता है। इसीलिए सूर्यास्त के बाद नमक का दान करने से घर में नकारात्मकता, आपसी विवाद और आर्थिक रुकावटों की स्थिति बन जाती है। हल्दी को हिन्दू धर्म में गुरु ग्रह से संबंधित माना जाता है। और ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, सम्मान, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना गया है। इसीलिए सूर्यास्त के बाद हल्दी का दान करने से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे गुरु का सकारात्मक प्रभाव कमजोर हो सकता है।

ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्यास्त का समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस समय धन और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी हमारे घर में प्रवेश करती है और इस दौरान हमें घर में दीपक जलाना, पूजा-पाठ करना और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना चाहिए।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर