Monday, September 14, 2026

बिहार सरकार के मंत्री और गया टाउन से बीजेपी उम्मीदवार प्रेम कुमार ने कहा- ‘बिहार तो एक झांकी है, बंगाल अभी बाकी है’

बिहार  :  बिहार सरकार में मंत्री और गया टाउन से बीजेपी उम्मीदवार प्रेम कुमार ने कहा है कि बिहार में चुनाव संपन्न होने के बाद अगली चढ़ाई बंगाल पर होगी. समाचार एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा, “बिहार तो एक झांकी है और आगे बंगाल बाकी है. अगला पड़ाव बीजेपी का बंगाल में होगा और वहां पर हम सरकार बनाएंगे और वहां पर हम ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करेंगे. वहां पर जो जंगलराज आ गया है उससे वहां की जनता को मुक्त कराकर राम राज लाने का काम करेंगे.” पं. बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

बिहार के एक और मंत्री व जदयू नेता अशोक चौधरी ने कहा, “हमें उम्मीद थी कि 170-175 सीट आएगी. हमें ये नहीं पता था कि कहां जाकर रुकेंगे. 2/3 से अधिक बहुमत हमें मिला है जनता को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद है. आने वाले समय में महादेव इतनी ताकत दें कि जो हमने वादा किया है उसको हम पूरा करें.”

Also Read : भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन, 98 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बता दें कि अब तक चुनाव आयोग के वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार 243 सीटों के रूझान में 201 सीटों पर बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी के गठबंधन वाला एनडीए आगे चल रहा है जबकि आरजेडी-कांग्रेस वाला महागठबंधन सिर्फ़ 36 सीटों पर आगे चल रहा है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर