Monday, September 21, 2026

असम: ‘जादू-टोना’ के शक में पति-पत्नी की हत्या, आरोपियों ने जलाया शव, मामले में 20 गिरफ़्तार

न्यूज डेस्क : असम पुलिस ने कार्बी आंगलोंग ज़िले में एक दंपति की हत्या कर उनके शवों को कथित तौर पर जलाने के मामले में 20 लोगों को गिरफ़्तार किया है. यह घटना बीते मंगलवार रात हावराघाट थाना क्षेत्र के 1 नंबर बेलोगुरी मुंडा गांव में हुई थी. पुलिस के मुताबिक, गांव वालों ने इस दंपति पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया था. इस घटना में मारे गए पति-पत्नी की पहचान 43 साल के गार्डी बिरवा और 33 साल की मीरा बिरोवा के रूप में हुई थी.

कार्बी आंगलोंग ज़िले के पुलिस अधीक्षक पुष्पा राज सिंह ने इस घटना में हुई गिरफ़्तारी की पुष्टि करते हुए कहा, “पुलिस ने घटना के बाद सबूत इकट्ठा कर इस अपराध के सिलसिले में चार महिलाओं सहित 20 लोगों को गिरफ़्तार किया है.” पुलिस अधिकारी ने बताया, “गांव में डेढ़-दो सौ लोग हैं. लिहाजा पुलिस ने इस तरह के सामूहिक अपराध में शामिल लोगों का पता लगाया और 48 घंटों के भीतर 4 महिलाओं सहित कुल 20 अभियुक्तों को पकड़ लिया है. अभी मामले की जांच जारी है.”

असम पुलिस के आईजी (क़ानून-व्यवस्था) अखिलेश सिंह समेत कई पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को घटना वाले का गांव का दौरा किया था. पुलिस इस तरह जादू-टोना के नाम पर लोगों को परेशान करने की प्रथा के ख़िलाफ़ आसपास के इलाक़ों में भी छानबीन कर रही है. इससे पहले यह दावा किया गया था कि ग्रामीणों ने जादू-टोना करने के शक में दंपति को ज़िंदा आग के हवाले कर दिया था.

एक सवाल का जवाब देते हुए हावराघाट थाना प्रभारी सुंथोम श्याम ने कहा था, “पुलिस को भी शुरू में दोनों को ज़िंदा जलाने की जानकारी मिली थी, लेकिन जांच में पता चला है कि गांव के लोगों ने पहले दोनों की हत्या की और फिर शवों को जला दिया.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर