रांची : केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आठ अक्टूबर को झारखंड दौरे पर आएंगे. केंद्रीय मंत्री भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तहत कार्यरत भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (IIHB) के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे. नया प्रशासनिक भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, ताकि कृषि जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आ सके.
इसे भी पढ़ें : रांची में 26 सितंबर को लोकभवन के समक्ष कांग्रेस का महाधरना, MMDR कानून व राम मंदिर चंदा चोरी मामला
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री संस्थान के वैज्ञानिकों और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे, जिसमें कृषि में आधुनिक तकनीक के उपयोग और किसानों की आय बढ़ाने से जुड़ी अनुसंधान योजनाओं पर चर्चा होगी. वहीं इस दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होने की उम्मीद है.


