रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस एमएमडीआर एक्ट और राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ 26 सितंबर को राजधानी में लोकभवन मार्च एवं महाधरना का आयोजन करेगी. इसमें झारखंड प्रदेश प्रभारी के. राजू भी शामिल होंगे. प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शहदेव ने बताया कि के. राजू 25 सितंबर को झारखंड दौरे पर आएंगे और अगले दिन 26 सितंबर को इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. शहीद स्थल से मार्च निकलकर लोकभवन तक जाएगा.
इसे भी पढ़ें : विधायक जयराम महतो मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने लिया यूटर्न, प्रस्तावित आंदोलन स्थगित


