बिजनेस: बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी दिनों में जरूरी खबर सामने आई है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अगले दिन यानी 27 सितंबर को रविवार है। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक कर्मचारी तीन दिन की हड़ताल पर रह सकते हैं। ऐसे में 26 सितंबर से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं का सामान्य कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।
Highlights:
दरअसल, United Forum of Bank Unions यानी UFBU ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। बैंक यूनियनों की कई मांगें हैं, जिनमें हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना भी शामिल है। इसके अलावा Performance Linked Incentive यानी PLI से जुड़े मुद्दे और कर्मचारियों की दूसरी मांगें भी शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : विधायक जयराम महतो मामले में झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने लिया यूटर्न, प्रस्तावित आंदोलन स्थगित
26 और 27 सितंबर को बैंक क्यों बंद रहेंगे?
26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार है। RBI के नियमों के अनुसार दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक शाखाएं बंद रहती हैं। इसके बाद 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज नहीं होगा।
इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल प्रस्तावित है। इस वजह से इन तीन दिनों में खासकर बैंक की शाखाओं में होने वाले काम प्रभावित हो सकते हैं। पिछली 11 सितंबर की हड़ताल के दौरान भी कुछ जगहों पर Cash Deposit and Withdrawals, cheque clearance और दूसरी branch-level सेवाओं पर असर देखने को मिला था। हालांकि इसका असर अलग-अलग जगहों पर अलग रहा था।
SBI ने भी ग्राहकों को किया अलर्ट
देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक SBI ने भी हड़ताल को लेकर अपने ग्राहकों को जरूरी काम पहले पूरा करने की सलाह दी है। बैंक ने बताया है कि हड़ताल के दिनों में शाखाओं और कार्यालयों के काम पर असर पड़ सकता है। हालांकि बैंक की ओर से सामान्य कामकाज बनाए रखने के लिए जरूरी तैयारियां भी की जा रही हैं।
ऐसे में अगर किसी ग्राहक को बैंक शाखा जाकर Cash deposits, cash withdrawals, cheque transactions, और submission of required documents करना या कोई दूसरा branch-related काम करवाना है, तो उसे पहले ही पूरा कर लेना बेहतर रहेगा।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी उपलब्ध
बैंक शाखाएं बंद रहने या हड़ताल का असर होने के बावजूद कई डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से इस्तेमाल की जा सकती हैं। ग्राहक जरूरत के अनुसार UPI, ATM, Internet Banking और Mobile Banking का इस्तेमाल कर सकते हैं। RTGS भी 24×7 उपलब्ध रहने वाली electronic सेवा है। हालांकि जिस काम के लिए बैंक शाखा में जाकर दस्तावेज या कोई अन्य प्रक्रिया पूरी करनी जरूरी हो, उसके लिए शाखा खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है।
अक्टूबर में भी रहेंगी छुट्टियां
सितंबर के बाद अक्टूबर की शुरुआत में भी कुछ बैंक छुट्टियां हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। वहीं 3 अक्टूबर को शनिवार है और उस दिन सामान्य बैंकिंग कामकाज हो सकता है, जबकि 4 अक्टूबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
इसलिए बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से बैंक की छुट्टी और हड़ताल की तारीखों को ध्यान में रखें। खासकर जिन लोगों को शाखा जाकर जरूरी काम करवाना है, उन्हें आखिरी समय तक इंतजार करने के बजाय पहले ही अपना काम पूरा कर लेना चाहिए।


