Monday, October 5, 2026

एशियन गेम्स 2026: भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश, शनिवार को पाकिस्तान से महामुकाबला

खेल डेस्क: एशियन गेम्स 2026 के पुरूष क्रिकेट मुकाबले के सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है. श्रीलंका को 124 रन से हराकर भारत ने गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई है. भारत ने गुरवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका की टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी ने भी 21 गेंदों पर 38 रन बनाए.

इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को टाइम 100 नेक्स्ट में जगह, सूची में इकलौते भारतीय एथलीट

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, श्रीलंका के 6 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर खेले गए इस मुाकबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. भारतीय टीम की ओर से ईशान किशन के 80 और युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी 21 गेंदों में 38 रनों के अलावा संजू सैमसन ने 9 गेंदों में 13 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर आउट हुए.

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया. यानी फ़ाइनल में अब भारत का सामना पाकिस्तान से होगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर