खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को टाइम मैगज़ीन की टाइम 100 नेक्स्ट लिस्ट में जगह मिली है. यह सूची हर साल दुनिया भर के उन ‘उभरते सितारों’ को शामिल करती है, जो भविष्य को आकार दे रहे हैं. अमेरिकी प्रकाशन ने बुधवार को इस सूची का एलान किया. 15 वर्षीय सूर्यवंशी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय एथलीट हैं. वैभव सूर्यवंशी सूची में जगह बनाने वाले केवल सात एथलीटों में से एक हैं.
इसे भी पढ़ें : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली से मुंबई तक शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी का होगा प्रदर्शन
टाइम मैगज़ीन ने 2025 में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को टाइम 100 नेक्स्ट में जगह दी थी. वे उस साल लिस्ट में शामिल इकलौते क्रिकेटर थे. इस बीच, जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत और श्रीलंका के बीच पुरुष क्रिकेट स्पर्धा का दूसरे सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब शनिवार को गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान से भारत का मुकाबला होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी 21 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हो गए.


