चाईबासा: जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों यानी सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों की ओर से भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान बुधवार सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।
इसे भी पढ़ें : धनबाद के केंदुआडीह हाजरा बस्ती से दो युवक गिरफ्तार, प्रिंस खान के करीबी होने की आशंका
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को कोल्हान के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में सघन सर्च अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। मुठभेड़ अभी भी जारी बताई जा रही है।


