नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने के बाद केंद्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने शुक्रवार को फ्यूल एक्सपोर्ट चार्ज में नए बदलावों का ऐलान किया। पेट्रोल एक्सपोर्ट पर 3 रुपये प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगाया गया है। इसके साथ डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती की गई है। वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना इसकी घोषणा की। पेट्रोल निर्यात पर अब स्पेशल एडिशनल एक्साइज चार्ज लगेगा। पेट्रोल- डीजल निर्यात की नई दरें 16 मई से लागू हैं।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस में 18 आयुधिक अवर निरीक्षकों को मिली पदोन्नति
पेट्रोल-डीजल पर निर्यात ड्यूटी
फिलहाल पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर 3 रुपये प्रति लीटर का स्पेशल एडिशनल एक्साइज चार्ज (SAED) लगेगा। वहीं, डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 23 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 16.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर भी टैक्स 33 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 16 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।
वित्त मंत्रालय ने कहा है कि देश के भीतर बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले शुल्कों में कोई बदलाव नहीं होगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर सेस नहीं लगेगा।
बता दें कि सरकार ने सबसे पहले 26 मार्च को डीजल और ATF पर निर्यात शुल्क लगाया था, जो क्रमशः 21.5 रुपये प्रति लीटर और 29.5 रुपये प्रति लीटर था। इसके बाद 11 अप्रैल को इन शुल्कों में भारी बढ़ोतरी की गई, और फिर 30 अप्रैल को हुई समीक्षा के दौरान इनमें आंशिक कटौती की गई।


