न्यूज डेस्क: अमेरिका में चल रहे सुरक्षा अभियान के समय स्ट्रेट ऑफ होरमज़ के पास सोमवार को एक अपाचे हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों को सुरक्षित बचा लिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।
Highlights:
Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
ट्रम्प ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट जल्द जारी की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से गिरा या फिर किसी हमले का शिकार हुआ। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना होर्मुज स्ट्रेट क्षेत्र में सुरक्षा अभियान चला रही है। इस अभियान में अपाचे हेलिकॉप्टरों के अलावा MQ-9 रीपर ड्रोन, F/A-18 और F-35 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अमेरिकी सेना इन हेलिकॉप्टरों का उपयोग छोटे हथियारबंद बोट्स और ड्रोन से होने वाले संभावित खतरों को रोकने के लिए करती है। स्ट्रेट ऑफ होरमज़ को दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में गिना जाता है, जहां सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्कता बरती जाती है।
यह भी पढ़ें: राजकोट एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पक्षी से टकराई एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग



