Wednesday, July 29, 2026

राजकोट एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पक्षी से टकराई एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट स्थित हीरासर (राजकोट इंटरनेशनल) एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। राजकोट से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेक-ऑफ के दौरान पक्षी से टकरा गई। घटना के तुरंत बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

फ्लाइट में सवार थे 124 यात्री

जानकारी के अनुसार, विमान में कुल 124 यात्री सवार थे। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि जैसे ही विमान रनवे से उड़ान भर रहा था, उसी दौरान एक पक्षी इंजन से टकरा गया। इससे इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका पैदा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पक्षी के टकराने से विमान के इंजन का प्रोपेलर ब्लेड क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और विमान को वापस एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला लिया। पायलट की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया और विमान सुरक्षित रनवे पर उतर गया।

DGCA ने शुरू की जांच

घटना के बाद उड्डयन नियामक डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) भी सक्रिय हो गया है। एयर इंडिया की तकनीकी टीम विमान के इंजन की जांच और मरम्मत में जुट गई है। DGCA के नियमों के अनुसार, विमान की पूरी तकनीकी जांच के बाद उसका टेस्ट रन किया जाएगा। सभी सुरक्षा मानकों पर विमान सही पाए जाने के बाद ही उसे दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करने में जुटा हुआ है। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा और बर्ड हिट रोकने के उपायों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: बंगाल में TMC के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता समेत दो नेता गिरफ्तार

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर