Saturday, October 31, 2026

दिल्ली के खजूरी खास में घरेलू विवाद में पत्नी की हथौड़े से मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में महिला की हथौड़े से मारकर निर्मम हत्या की गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई और कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस की जांच में पता चला कि घरेलू विवाद और आपसी कलह के कारण आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था.

इसे भी पढ़ें : लखनऊ में अभिजीत दीपके का अभ्यर्थियों संग प्रदर्शन, पेपर लीक मामले में की ये मांग

आपसी विवाद बना मौत का कारण

मामले को लेकर डीसीपी राहुल अहलावल ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद खजूरी खास थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और मौके से साक्ष्य जुटाने लगे. पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार पूछताछ के आधार पर आरोपी पति की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था. घटना के दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. जिसमें विवाद काफी बढ़ गया और गुस्से में आकर उसने हथौड़े से अपनी पत्नी के सिर पर वार कर दिए. कई बार वार करने के बाद उसे गंभीर चोटे आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

आरोपी पति गिरफ्तार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मामले को छिपाने की हर संभव प्रयास किया, लेकिन पुलिस की जांच में आरोपी का बयान और घटनास्थल से मिले सबूतों ने पूरी सच्चाई सामने आ गई. वहीं पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. फिलहाल पुलिस मामले को लेकर सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर