Thursday, July 23, 2026

वेनेजुएला का 5 करोड़ बैरल तेल बेचेगा अमेरिका, भारत भी खरीद सकता है तेल

अमेरिका: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला से तेल निकालने के लिए बड़ी योजना बनाई है। इसी सिलसिले में उन्होंने शुक्रवार को अमेरिका और यूरोप की बड़ी तेल कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात की और वेनेज़ुएला में बड़े पैमाने पर तेल निकालने के 100 अरब डॉलर निवेश करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब  वेनेजुएला का 5 करोड़ बैरल तेल बेचेगा।

इसके साथ ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला बहुत सफल होने वाला है और यूनाइटेड स्टेट्स के लोगों को बहुत फायदा होगा, क्योंकि हम तेल के मामले में बहुत ज़्यादा प्रोडक्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला की अंतरिम नेता डेल्सी रोड्रिगेज अमेरिकी कंपनियों को देश में वापस लाने के उनके प्रयासों में मदद करेंगी। वेनेजुएला जल्द ही इतना स्थिर हो जाएगा कि कंपनियां लंबी अवधि का निवेश कर सकेंगी। ट्रंप ने देश के विशाल तेल भंडार की खूबियां बताईं और कंपनियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया और कहा कि वह तय करेंगे कि कौन सी कंपनियां वेनेजुएला जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा, “अगर आप नहीं जाना चाहते हैं, तो बस मुझे बता दें, क्योंकि मेरे पास 25 लोग हैं जो आज यहां नहीं हैं और जो आपकी जगह लेने को तैयार हैं।”

वहीं बैठक में मौजूद कई अन्य कंपनियों के अधिकारियों ने वेनेजुएला में निवेश का कोई ठोस वादा नहीं किया। उनका कहना था कि तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए कई साल लग जाएंगे और इस काम को शुरू करने से पहले इंडस्ट्री को व्यापक सुरक्षा और वित्तीय गारंटी चाहिए। वहीं ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सरकार सिक्योरिटी की गारंटी देने को तैयार हे लेकिन वह ऑयल प्रोजेक्ट्स के लिए पैसे नहीं दे सकती। वेनेजुएला का तेल उत्पादन का तरीका दशकों पुराना है और प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए भारी निवेश की जरूरत है। जब बैठक में यह सवाल पूछा गया कि भारत की तेजी से विशाल ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए क्या अमेरिका उसे वेनेजुएला का कच्चा तेल खरीदने की परमिशन फिर से देने के लिए तैयार है, तो इस पर ट्रंप प्रशासन के एक सीनियर अधिकारी ने यह संकेत देते हुए कहा है कि वह भारत को इस तेल की खरीद की अनुमति देने के लिए तैयार है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर