वॉशिंगटन डीसी: अंतरराष्ट्रीय तनाव और ईरान से जुड़े हालात के बीच अमेरिका की सेना में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने हाल ही में दो वरिष्ठ आर्मी जनरल को उनके पद से हटा दिया है, जिससे सैन्य रणनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हटाए गए अधिकारियों में जनरल डेविड होडने शामिल हैं, जो ट्रेनिंग एंड ट्रांसफॉर्मेशन कमांड के प्रमुख थे। इसके अलावा मेजर जनरल विलियम ग्रीन जूनियर को भी पद से हटा दिया गया है, जो आर्मी चैपलिन कोर के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।
Highlights:
क्या होती है आर्मी चैपलिन की भूमिका
आर्मी चैपलिन सेना के भीतर विभिन्न धर्मों से जुड़े धार्मिक गुरुओं की व्यवस्था और उनकी सेवाओं का संचालन करते हैं। मेजर जनरल ग्रीन इस पूरे सिस्टम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिससे उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इससे पहले भी सेना में बड़ा बदलाव करते हुए जनरल रैंडी जॉर्ज को पद छोड़ने के लिए कहा गया था। इन बदलावों के बाद जनरल क्रिस्टोफर ला नेव को अहम जिम्मेदारी देते हुए उन्हें कार्यवाहक (Acting) चीफ ऑफ स्टाफ बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है। जानकारों के मुताबिक, जब रक्षा मंत्री ने क्रिस्टोफर ला नेव को सेना के उप प्रमुख के पद के लिए नामित किया था, तभी से यह संकेत मिल गया था कि वे आगे चलकर सेना प्रमुख की भूमिका निभा सकते हैं। मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें प्रमुख जिम्मेदारी सौंपना इसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हजारीबाग मामले में पुलिस पर बरसीं अम्बा प्रसाद, जांच को बताया सुनियोजित पटकथा
लंबा और अनुभवी सैन्य करियर
क्रिस्टोफर ला नेव का सैन्य करियर काफी लंबा और अनुभवपूर्ण रहा है। उन्होंने 1990 में एरिज़ोना विश्वविद्यालय के ROTC प्रोग्राम से सेना में प्रवेश किया था। इससे पहले वे दक्षिण कोरिया में 8th आर्मी के कमांडिंग जनरल रह चुके हैं और नॉर्थ कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में 82वां एयरबोर्न डिवीजन का नेतृत्व भी कर चुके हैं। अमेरिकी सेना में हो रहे इन बड़े बदलावों को वैश्विक स्तर पर बदलती परिस्थितियों और रणनीतिक जरूरतों से जोड़कर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फेरबदल भविष्य की सैन्य चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।


