Thursday, October 29, 2026

ईरान के भीषण मिसाइल हमले के बाद इसराइल में सभी स्कूल बंद, नेतन्याहू ने ये कहा

न्यूज डेस्क : इसराइल में इमरजेंसी सेवाओं का कहना है कि दक्षिणी शहर अरद में हुए ईरानी मिसाइल हमले में काफ़ी नुक़सान हुआ है. मागेन डेविड एडोम नाम की इमरजेंसी सेवा के मुताबिक़ हमलों के बाद 88 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, 19 मध्यम रूप से घायल हैं, और 55 लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

इसराइल में सभी स्कूल बंद

इसराइल के शिक्षा मंत्री ने बताया है कि डिमोना और अरद में हुए ईरानी हमलों के बाद उन्होंने होम फ्रंट कमांड के मेजर जनरल से सलाह-मशविरा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “मैंने यह फ़ैसला किया है कि रविवार और सोमवार को सभी तरह की छूट समाप्त हो जाएंगी और कोई भी फ़िजिकल क्लास की अनुमति नहीं होगी.

शिक्षा मंत्री योआव कीश ने बताया है कि इस दौरान विशेष शिक्षा के लिए दी गई छूट भी रद्द रहेगी और पूरे देश में दूरस्थ शिक्षा रिमोट लर्निंग (ऑनलाइन क्लास) ही होगी. उन्होंने कहा है कि इस दौरान यलो एरिया (बच्चों के लिए) भी बंद रहेंगे. शिक्षा मंत्री ने बताया है कि मंगलवार से पहले हालात का फिर से आकलन करने बाद ही आगे का फ़ैसला लिया जाएगा.

इसराइल में इमरजेंसी सेवाओं का कहना है कि दक्षिणी शहर अरद में हुए ईरानी मिसाइल हमले में काफ़ी नुक़सान हुआ है. इस हमले में 88 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई है, घायलों में कई की हालत गंभीर है. प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने इन हमलों को ‘बहुत ही मुश्किल शाम’ कहा है.

इसे भी पढ़ें : मध्य-पूर्व में तनाव के बीच क़तर का मिलिट्री हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में छह लोगों की मौत

प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की प्रतिक्रिया

इन हमलों के बाद इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अरद के मेयर से बात की. उन्होंने इन हमलों को ‘बहुत ही मुश्किल शाम’ कहा है. नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, “हमारे भविष्य के लिए चल रहे इस अभियान में, आज की शाम बहुत ही कठिन है. मैंने अपने दफ़्तर के डायरेक्टर जनरल को निर्देश दिया है कि वे सभी सरकारी मंत्रालयों के साथ मिलकर, हर ज़रूरी सहायता उपलब्ध कराएँ.”

नेतन्याहू ने आगे लिखा, “मैं इस समय घटनास्थल पर काम कर रहे इमरजेंसी और बचाव दलों का मनोबल बढ़ाता हूँ, और मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूँ कि वे ‘होम फ्रंट कमांड’ के निर्देशों का पालन करें.” नेतन्याहू ने कहा है कि इसराइल सभी मोर्चों पर अपने दुश्मनों पर हमले जारी रखेगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर