Monday, November 2, 2026

अखिलेश यादव ने यूपी में एसआईआर पर उठाए सवाल, बोले- ‘कोई षड्यंत्र चल रहा है’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य में वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) की प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है. अखिलेश यादव ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही थी तब किसी भी राजनीतिक दल ने इसका विरोध नहीं किया. उन्होंने कहा कि राज्य में तीन करोड़ वोट कटने की आशंका थी और वैसा ही हुआ.

उन्होंने दावा किया, “जब ड्राफ़्ट वोटर लिस्ट नहीं आई थी, उसी दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उनके लगभग चार करोड़ वोट कटने जा रहे हैं. जिस समय किसी को जानकारी नहीं थी कि कितने वोट काटे जाएंगे, उस समय मुख्यमंत्री जी ने अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के बीच ये कहा कि चार करोड़ वोट कटने जा रहे हैं, ये वोट बीजेपी के हैं.”

अखिलेश यादव ने बीजेपी के एक अन्य नेता के कथित बयान का भी ज़िक्र किया. उन्होंने दावा किया, “कन्नौज के पूर्व सांसद ने कहा कि अभी तो एक ज़िले में तीन लाख वोट कटे हैं, अलग-अलग ज़िले में दो विधानसभाएं हैं वहां भी हम लोग वोट काटेंगे.” इन कथित बयानों का हवाला देते हुए अखिलेश यादव ने सवाल किया, “अगर बीजेपी के नेता, पूर्व सांसद और मुख्यमंत्री ये बात कहें तो ये सवाल उठता है कि निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता क्या है?” उन्होंने कहा कि पुरानी मतदाता सूची और एसआईआर के बाद की ड्राफ़्ट मतदाता सूची में जो ‘अंतर नज़र आ रहा है, उससे लगता है कि कोई न कोई षड्यंत्र चल रहा है.’

उत्तर प्रदेश में एसआईआर के बाद 6 जनवरी को निर्वाचन आयोग ने ड्राफ़्ट मतदाता सूची जारी की थी. इस सूची में राज्य के 12 करोड़ 55 लाख से अधिक मतदाता दर्ज किए गए हैं. यह संख्या पिछली मतदाता सूची के मुक़ाबले क़रीब 2 करोड़ 89 लाख कम है. निर्वाचन आयोग के मुताबिक़, इनमें 46.23 लाख मतदाता मृत पाए गए हैं, जबकि 2.17 करोड़ मतदाता स्थानांतरित हो चुके हैं या तो स्थायी रूप से कहीं और जा चुके हैं. कटे हुए नामों में 25.47 लाख नाम डुप्लीकेट पाए गए हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर