Wednesday, July 22, 2026

रांची में एयरपोर्ट थाना नए भवन में शिफ्ट, पूजा-अर्चना के बाद आज से कामकाज शुरू

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एयरपोर्ट थाना अब अपने नए और आधुनिक भवन में स्थानांतरित हो गया है। गुरुवार को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद पुलिस अधिकारियों ने नए भवन में कार्य शुरू कर दिया, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। इस आधुनिक थाना भवन का उद्घाटन हेमंत सोरेन द्वारा 15 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया था। उद्घाटन के बाद से भवन में आंतरिक सज्जा और तकनीकी कार्य चल रहे थे, जो अब पूरी तरह पूरे हो चुके हैं।

एसएसपी के निर्देश पर हुआ शिफ्टिंग

एसएसपी के निर्देश के बाद थाने के सभी कार्यों को पुराने भवन से नए परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया। प्रशासन ने निर्देश दिया था कि आम जनता को बेहतर सुविधा देने के लिए जल्द से जल्द नए भवन का उपयोग शुरू किया जाए। नया एयरपोर्ट थाना भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।

यह भी पढ़ें: असम चुनाव: कल्पना सोरेन ने गोसाईंगांव में की आदिवासी हितों की बात, कहा यही है इतिहास रचने का अच्छा अवसर

इसमें बेहतर ऑफिस स्पेस, आधुनिक तकनीकी उपकरण और नागरिकों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था की गई है, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी। नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर पुलिस सेवा मिलने की उम्मीद है। इससे शिकायतों के निपटारे में तेजी आएगी और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा। एयरपोर्ट थाना का नए भवन में स्थानांतरण रांची में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं के साथ अब पुलिस और अधिक प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर