Monday, November 2, 2026

एयर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, पायलट को प्लेन उड़ाने से पहले कराना होगा ये टेस्ट…

एयरनाऊ डेस्क: एयर इंडिया के फुकेट से दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा हुआ और उस खुलासे के साथ ही एयर इंडिया ने एक बड़ा कदम उठा लिया। एयर इंडिया ने ये अनिवार्य कर दिया है की जो भी फ्लाइट उड़ाने वाला पायलट होगा, उनको डोपिंग टेस्ट कराना ही होगा। एयर इंडिया ने अपने ग्रुप के हर पायलट के लिए अनिवार्य कर दिया है। ये आदेश आज से ही प्रभावी हो गया है।

एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों को जो ऑफिसियल लेटर भेजा उसमें साफ ये कहा गया कि, जैसा की आप सभी जानते हैं, कि हम DGCA द्वारा बनाए गए हर नियम का पालन करते हैं। ये सारे नियम यूरोप और अमेरिका के बने नियमों के जैसे ही, बस हमें, और एक कदम आगे बढ़ कर सोचना होगा। एयर इंडिया ने ये साफ कहा की हमने अपने ग्रुप के हर पायलट का पूरी तरह से जांच करने का निर्णय लिया है, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके की वो किसी भी तरह का नशा करें। एयर इंडिया ने ये भी साफ कर दिया है कि , ये पूरी जांच प्रक्रिया गुरुग्राम के  अकादमी के साथ साथ फ्लाइट के दौरान ब्रीफिंग केंद्रों और कार्यालयों में आयोजित की जाएगी।

दरअसल ये पूरा मामला 4 अगस्त का है, जब फ्लाइट नंबर ए320 विमान फुकेट से दिल्ली या रहा था, तो अचानक से टर्बुलेंस हो जाता है, फ्लाइट एक दम से 300 फीट नीचे या गई, जिसके कारण 17 लोग घायल भी हुए, यहाँ तक की पायलट तो खुद कॉकपीट में झूलने लगा। इस दौरान , फ्लाइट में 145 लोग सवार थे, जिसमे 8 क्रू मेम्बर थे। 17 लोग घायल हुए, हालांकि पायलट ने जैसे तैसे, मामला संभाल लिया और फ्लाइट को कंट्रोल करते हुए दिल्ली लैंड करवा दिया। लेकिन उसी के बाद जब पायलट की जांच की गई तो वो गाँजा पाज़िटिव पाया गया । जिसके बाद ये फैसला किया गया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर