नई दिल्ली : झारखंड के चतरा में सोमवार रात को हुए एयर एंबुलेंस हादसे के बाद अब अंडमान के समंदर में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में मायाबंदर के पास एक पवन हंस हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में शॉर्ट क्लाइंबिंग हुई।
Highlights:
सभी लोग सुरक्षित
ये हादसा आज मंगलवार, 24 फरवरी की सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर हुआ। पवन हंस के प्रवक्ता ने बताया, हेलीकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से दो क्रू मेंबर और पांच पैसेंजर के साथ उड़ान भरी थी। इस हेलीकॉप्टर में सवार सभी को बचा लिया गया है और वे सभी सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

