Saturday, August 1, 2026

भारत के बाद पाकिस्तान में भी बना कॉकरोच पार्टी, जानिए क्या है प्लान?

न्यूज डेस्क : जंतर मंतर पर पिछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का असर भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क़ पाकिस्तान में भी दिखने लगा है. दरअसल, अब कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान के नाम से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया गया है. इस अकाउंट में भ्रष्टाचार, खराब शासन और आर्थिक संकट के मुद्दों को उठा रहा है. जो अब चर्चा का विषय बन गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान का एजेंडा आर्थिक और राजनीतिक स्थिरता, अच्छी शिक्षा, देश के ऊर्जा संकट को हल करना और पानी की कमी की समस्या दूर करना है. इंस्टाग्राम पर बने इस अकाउंट्स पर 1.12 लाख से अधिक फॉलोअर्स है. आंदोलन का नारा है. पाकिस्तान इसके लोगों का है. भ्रष्ट माफियाओं का नहीं. समूह खुद को युवाओं की ओर से चलाया जा रहा एक ऐसा अभियान बताता है. जो एकता और बदलाव की बात करता है.

इसे भी पढ़ें : 531 करोड़ की लागत से बनेगा बिहार-यूपी को जोड़ने वाला पुल, 2028 तक होगा तैयार

पदों के लिए मांगे आवेदन

कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान ने पार्टी के अलग-अलग पदों के लिए आवेदन भी मांगे हैं. इससे संकेत मिलता है कि यह समूह सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि अपना संगठन खड़ा करने की कोशिश कर रहा है.

मेनिफेस्टों में क्या है?

कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान ने अपने घोषणापत्र में कहा कि आम पाकिस्तानियों खासकर युवाओं की आवाज है. ये लोग भ्रष्टाचार परिवारवाद वाली राजनीति और ऐसी व्यवस्था से परेशान है. जहां खुद खास लोगों को ज्यादा लाभ मिलता है. सीजेपी पाकिस्ता ने पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक सुधारों को बढ़ावा देने के साथ रोजगार बढ़ाने, शिक्षा, शासन व्यवस्था में सुधार और पाकिस्तान के ऊर्जा संकट के सामाधन को अपनी प्राथमिकता बताया है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर