Sunday, November 1, 2026

मोरक्को से स्पेन के स्यूटा पहुंचने की कोशिश में 57 की मौत, अब तक 60 हज़ार लोग पहुंचे

न्यूज़ डेस्क : स्पेन के स्यूटा में मोरक्को से बड़े पैमाने पर प्रवासियों के पलायन के दौरान भगदड़ और अव्यवस्था में 57 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक़, इस दौरान करीब 60,000 प्रवासियों ने सीमा पार करने की कोशिश की, जिससे हालात बेक़ाबू हो गए. घटना के बाद स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने इसके लिए मानव तस्करी गिरोहों को ज़िम्मेदार ठहराया है. सांचेज़ ने कहा कि यह घटना स्पेन की ‘क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन’ है.

इसे भी पढ़ें : ‘मुझे गालियां दीं’, पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आई प्रतिक्रिया, लड़की ने भी मांगी माफी

वहीं, स्पेन के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार शाम तक 48,000 से अधिक प्रवासी स्वेच्छा से मोरक्को लौट चुके थे. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब स्पेन के सर्वोच्च न्यायालय ने फ़ैसला दिया है कि स्यूटा और मेलिला पहुंचने की कोशिश में समुद्र में पकड़े गए प्रवासियों को बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए सीधे मोरक्को वापस नहीं भेजा जा सकता.

वापस लौट रहे एक प्रवासी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, “यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. यहां लोग मर रहे हैं. मैं हाथ जोड़कर कहता हूँ कि अगर आप अभी तक नहीं आए हैं, तो मत आइए.”उल्लेखनीय है कि उत्तर अफ़्रीका के तट पर स्थित स्यूटा स्पेन का एक छोटा इलाका है. यह जगह लंबे समय से उन प्रवासियों के लिए यूरोप पहुंचने का रास्ता रही है, जो बेहतर ज़िंदगी की तलाश में वहां जाना चाहते हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर