Saturday, August 1, 2026

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की क़ीमतों में बड़ी कटौती, 200 रूपए हुआ सस्ता, घरेलू सिलेंडरों पर राहत कितना?

नई दिल्ली: प्रमुख तेल कंपनियों ने शनिवार को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की क़ीमतों में बड़ी कटौती की है. कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम देशभर में क़रीब 200 रुपये तक घटा दिए हैं. वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की क़ीमतों में शनिवार को कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसके अलावा 5 किलो वाले फ़्री ट्रेड एलपीजी (एफ़टीएल) सिलेंडर की क़ीमत में भी क़रीब 46 रुपये की कटौती की गई है.

इसे भी पढ़ें : रांची में जेपीएससी जेएसएससी परीक्षा धांधली के खिलाफ धरने पर बैठ छात्रों की अन्य छात्र नेताओं से हुई झड़प, निकाला कैंडल मार्च

नई क़ीमतों के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत 192 रुपये घटकर 2,738 रुपये हो गई है. वहीं, 5 किलो वाले एफ़टीएल सिलेंडर की क़ीमत 46.5 रुपये कम होकर 762 रुपये रह गई है. मुंबई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत में 194 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है. अब यहां 19 किलो वाला सिलेंडर 2,691.5 रुपये में मिलेगा.

देश के प्रमुख महानगरों में कोलकाता में सबसे बड़ी कटौती देखने को मिली है. यहां 19 किलो वाले सिलेंडर की क़ीमत 209 रुपये घटकर 2,872.5 रुपये हो गई है. इससे पहले 1 जुलाई को कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत में क़रीब 183 रुपये प्रति रिफ़िल की कटौती की थी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर