Sunday, November 1, 2026

साहिबगंज में बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की कथित गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

साहिबगंज: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता सरकार नामक महिला को गिरफ्तार किया है। अर्पिता हमीम मंडल के लगातार संपर्क में थी और कथित तौर पर संगठित नेटवर्क के लिए हनीट्रैप के जरिए प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाने का काम करती थी। एसटीएफ के अनुसार, बर्धमान से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध हमीम मंडल से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें: मोरक्को से स्पेन के स्यूटा पहुंचने की कोशिश में 57 की मौत, अब तक 60 हज़ार लोग पहुंचे

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क के तार किन-किन राज्यों तक फैले हुए हैं और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। अर्पिता सरकार से पूछताछ जारी है। एजेंसियां उसके मोबाइल, डिजिटल डिवाइस और संपर्कों की भी जांच कर रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से इस कथित नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर