Monday, November 2, 2026

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बाद अब इस ‘आप’ नेता ने जस्टिस स्वर्ण कांता को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बाद आम आदमी पार्टी नेता और पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने भी जस्टिस स्वर्ण कांता को चिट्ठी लिखी है. दुर्गेश पाठक ने चिट्ठी में कहा है कि आबकारी नीति मामले में वो ख़ुद या उनकी तरफ़ से वकील पेश नहीं होंगे. दुर्गेश पाठक ने इस चिट्ठी को एक्स पर जारी करते हुए लिखा, “न्याय सिर्फ़ होना ही नहीं चाहिए, बल्कि दिखना भी चाहिए.”

इसे भी पढ़ें : अरविंद केजरीवाल के बाद अब मनीष सिसोदिया ने भी जस्टिस स्वर्ण कांता की सुनवाई में भाग लेने से किया इंकार

उन्होंने लिखा, “सम्मान और विनम्रता के साथ मैंने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा है कि मैं भी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ क़ानूनी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लूंगा, ना तो व्यक्तिगत रूप से और ना ही वकील के ज़रिए.” बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने सोमवार और मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को चिट्ठी लिखी. दोनों ने कहा कि आबकारी मामले में सीबीआई की अपील याचिका पर वो ख़ुद या उनके वकील पेश नहीं होंगे.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर