Saturday, October 31, 2026

राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत तय: बीरेंद्र प्रधान

रांची : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि झारखंड से राज्यसभा के चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत तय है। बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि एनडीए नेताओं के साथ रविवार को हुई बैठक में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के मतदान के लिए रणनीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि परिमल नथवानी 2008 और 2014 में भी राज्यसभा के लिए झारखंड से चुने जा चुके हैं और उनका ट्रैक रिकार्ड शानदार रहा है।

इसे भी पढ़ें : विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा देश, विकास और विरासत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्येय : नित्यानंद राय

उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी ने अपने कार्यकाल में झारखंड के विकास के लिए अनेकों काम किए हैं जो आज भी लोग उन्हें गर्व से याद करते हैं। उन्होंने कहा कि नाथवानी की जीत से झारखंड के विकास को बल मिलेगा और कांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति का खात्मा होगा। प्रधान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक जनार्दन पासवान एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की पक्ष में मतदान करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 साल के कार्यकाल में देश का जो विकास किया है उसकी दुनिया भर में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में आज भारत की प्रतिष्ठा बड़ी है और उसका एकमात्र श्रेय नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नरेंद्र मोदी को 2014 से ही मजबूती प्रदान करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले ही भाजपा से तालमेल किया था और आज तक तालमेल के तहत ही लोकसभा का चुनाव लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ रही है और हर दल के लोग भाजपा में शामिल होना चाह रहे हैं। लोकसभा राज्यसभा में भी एनडीए की ताकत बढ़ रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर