Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रा पर एसिड हमला, तीन आरोपी फरार

दिल्ली : दिल्ली के भारत नगर थाना इलाके में एक 20 वर्षीय छात्रा पर उसके परिचित युवक ने तेजाब से हमला कर दिया। घटना रविवार, 26 अक्टूबर की बताई जा रही है। दीपचंद बंधु अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि मुकुंदपुर की रहने वाली एक युवती को एसिड जलन की गंभीर चोटों के साथ भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता सेकंड ईयर की छात्रा है और गैर-कॉलेज मोड में पढ़ाई कर रही है। रविवार को वह एक्स्ट्रा क्लास के लिए लक्ष्मीबाई कॉलेज, अशोक बिहार जा रही थी तभी रास्ते में उसका परिचित जितेंद्र अपने दो दोस्तों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल से आ पहुंचा। आरोप है कि ईशान ने एक बोतल अरमान को दी और अरमान ने छात्रा पर एसिड फेंक दिया। हमले के दौरान पीड़िता ने अपना चेहरा बचाने का प्रयास किया, जिससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह जल गए। आरोपित वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी जितेंद्र पिछले कुछ समय से उसका पीछा कर रहा था और करीब एक महीने पहले दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई थी। मामले की सूचना मिलते ही क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान और चोटों की प्रकृति के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर