Sunday, November 1, 2026

उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपी उतम कुमार का कोर्ट में सरेंडर

रांची: पिछले महीने हुई उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के आरोपी उतम कुमार ने गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उतम कुमार ने रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में आत्मसमर्पण किया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

बीएड परीक्षा देने के लिए मिली थी प्रोविजनल बेल

जानकारी के अनुसार, उतम कुमार को हाल ही में बीएड परीक्षा में शामिल होने के लिए अदालत से प्रोविजनल बेल मिली थी। इसी के तहत वह बिहार के नालंदा स्थित पाटलीपुत्र यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद उसने तय समय पर अदालत में पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

पेपर लीक मामले में पहले हुई थी बड़ी कार्रवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 11 अप्रैल को तमाड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने तमाड़ के रड़गांव इलाके में छापेमारी कर कुल 166 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में अंतरराज्यीय पेपर लीक और सॉल्वर गिरोह से जुड़े पांच एजेंट भी पुलिस के हत्थे चढ़े थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोग परीक्षा के अभ्यर्थी थे। वहीं कुछ आरोपी संगठित गिरोह से जुड़े बताए गए थे, जो परीक्षा में धांधली कराने का काम कर रहे थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग भी मिले थे।

यह भी पढ़ें: केरल को मिला नया मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने वीडी सतीशन के नाम का किया ऐलान

जांच में जुटी पुलिस

पेपर लीक मामले को लेकर पुलिस लगातार जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस गिरोह का नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठे थे। अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने और निष्पक्ष जांच की मांग भी की थी। सरकार और प्रशासन की ओर से मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर