Monday, November 2, 2026

धान के भूसे के बीच छिपाकर ले जाई जा रही थी शराब की बड़ी खेप, 80 लाख की 37,920 बोतलें बरामद

लोहरदगा : अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुड़ू पुलिस ने करीब 80 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब से लदा ट्रक जब्त किया है। ट्रक से मैकडोवेल ब्रांड की 37,920 बोतलें बरामद हुई हैं। शराब को धान के भूसे से भरे बोरों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस को देखते ही चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें: सरायकेला के गम्हरिया में बंद घर में 30 लाख के जेवरात की हुई चोरी, 28 हजार नकद भी चोरों ने उड़ाए

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुड़ू थाना प्रभारी अजित कुमार के नेतृत्व में थाना गेट के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रांची की ओर से आ रहे ट्रक संख्या PB13BS-0280 के चालक ने पुलिस को देखते ही अचानक वाहन मोड़ दिया और तेज रफ्तार से लोहरदगा की ओर भागने लगा।
संदेह होने पर थाना प्रभारी अजित कुमार, एएसआई सुकु सोरेन और पुलिस बल ने ट्रक का पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख चालक ने जिमा स्थित सिदरा पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ा कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कुड़ू थाना पहुंचाया।

तलाशी के दौरान धान के भूसे से भरे बोरों के बीच छिपाकर रखी गई 790 पेटी मैकडोवेल मार्का विदेशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 180 एमएल की 48 बोतलें थीं। इस तरह कुल 37,920 बोतलें बरामद की गईं। सभी बोतलों पर “सेल फॉर यूटी चंडीगढ़ ओनली” अंकित पाया गया। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये है। शराब की खेप कहां से लोड की गई थी और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी। इसकी जांच की जा रही है

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर