Monday, November 2, 2026

सरायकेला के गम्हरिया में बंद घर में 30 लाख के जेवरात की हुई चोरी, 28 हजार नकद भी चोरों ने उड़ाए

सरायकेला : जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी संतोष कुमार सिंह के घर से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 28 हजार रुपये नकद चोरी होने की शिकायत गम्हरिया थाना में दर्ज कराई गई है।

इसे भी पढ़ें: अभय तिवारी ने 14वीं JPSC PT के लिए की थी 24 अभ्यर्थियों की थी सेटिंग, 10-10 लाख देकर 11 अभ्यर्थी हुए थे सफल

जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार सिंह 8 सितंबर की रात परिवार के साथ एक रिश्तेदार के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। रात अधिक हो जाने के कारण पूरा परिवार वहीं रुक गया। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे जब वे घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।

घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नकदी गायब मिली। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर