Wednesday, July 22, 2026

हजारीबाग में रामनवमी व मंगला जुलूस को लेकर सुरक्षा कड़ी, फ्लैग मार्च निकाला गया

हजारीबाग : आगामी रामनवमी एवं मंगला जुलूस के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा निर्धारित जुलूस मार्गों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीसीआर से लेकर पुलिस लाइन, पगमिल, सलगांवा, सुल्ताना, कटकमदाग, खिरगांव, झंडा चौक और बड़ा बाजार सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने मार्गों की स्थिति, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था तथा संभावित संवेदनशील बिंदुओं का भी बारीकी से आकलन किया। इसी क्रम में झंडा चौक से मालवीय मार्ग तक फ्लैग मार्च निकालकर आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ नजर आया, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश दिया गया।

शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग दें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर