Monday, November 2, 2026

गुजरात में 40 से अधिक श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत व 10 से ज्यादा घायल

न्यूज डेस्क: गुजरात के मंगरोल तालुका में शनिवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायज गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बस में 40 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। सभी श्रद्धालु भावनगर से प्रसिद्ध सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा रहे थे।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

हाईवे पर अचानक सामने आई नीलगाय

बताया जा रहा है कि रायज गांव के पास हाईवे पर अचानक एक नीलगाय आ गई। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने बस का नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला। घटना के बाद आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों की मदद की। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल हुए कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस चालक का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। पुलिस हादसे से जुड़ी अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर