Thursday, September 17, 2026

विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडेय का निधन, भारतीय विज्ञापन इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान

देश : देश के मशहूर ऐड गुरु और लेखक पीयूष पांडेय का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें भारतीय विज्ञापन की दुनिया में नए रंग और नए अंदाज पेश करने के लिए जाना जाता था। उनके कई कैंपेन बेहद चर्चित रहे और घर-घर में ब्रांड्स की पहचान बनाने में मदद की। पीयूष पांडेय ने एशियन पेंट्स के लिए हर खुशी में रंग लाए, कैडबरी के लिए कुछ खास है, फेविकोल, हच जैसी कंपनियों के कई सफल विज्ञापन अभियान तैयार किए। उन्होंने भारत सरकार के प्रचार अभियान का नारा अबकी बार, मोदी सरकार भी दिया। इसके अलावा उन्होंने लोकप्रिय गीत मिले सुर मेरा तुम्हारा लिखा, जो दूरदर्शन का थीम सॉन्ग बन गया और इंटरनेट पर भी लोगों के बीच लोकप्रिय रहा।

पीयूष पांडेय ने लगभग चार दशकों तक ओगिल्वी इंडिया के साथ काम किया और भारतीय विज्ञापन की दुनिया में कई सफल कैंपेन तैयार किए। उनके बनाए विज्ञापन न केवल ब्रांड्स को लोकप्रिय बनाते थे, बल्कि लोगों के दिलों को भी छू जाते थे। उन्होंने 27 साल की उम्र में विज्ञापन इंडस्ट्री में कदम रखा। इससे पहले उन्होंने क्रिकेट खेला, चाय बागान में काम किया और निर्माण क्षेत्र में भी अनुभव हासिल किया। अंग्रेज़ी भाषा के प्रभुत्व वाली विज्ञापन दुनिया में उन्होंने भारतीय संदर्भ और भावनाओं को जगह दी।

उनके कैंपेन और स्लोगन्स जनता के दिलों में हमेशा बसे और लंबे समय तक याद किए गए। पीयूष पांडेय ने भारतीय विज्ञापन इंडस्ट्री को एक नया दृष्टिकोण और शैली दी। उनके निधन से विज्ञापन जगत को एक बड़ा नुकसान हुआ है। उनकी रचनाएँ, स्लोगन्स और हंसमुख चेहरा हमेशा लोगों की यादों में जीवित रहेंगे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर