Thursday, September 17, 2026

देवघर में साइबर अपराध का पर्दाफाश : दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड : देवघर में साइबर अपराध के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झपट्टा मारकर मोबाइल और बैंक खाते से रुपये उड़ाने वाले दो साइबर अपराधियों को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से मोबाइल, सिम कार्ड और एक बुलेट बाइक बरामद की गई है।

दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन कुमार चौधरी और विजय कुमार चौधरी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के भुरभुरा मोड़, वार्ड संख्या 22, हनुमान मंदिर के नजदीक के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया।

मोबाइल झपट्टा और खाते से पैसे उड़ाने का मामला

देवघर के एसपी सौरभ ने बताया कि पीड़ित राकेश रोशन ने 16 अक्टूबर को आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर की रात दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनसे झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। इसी मोबाइल का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते से 80 हजार रुपये आरोपी अमन कुमार चौधरी के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।

अगले दिन यानी 16 सितंबर को उनकी पत्नी के खाते से भी 11,418 रुपये अमन कुमार चौधरी के दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। पीड़ित ने अपने स्तर से जांच की तो पता चला कि इस वारदात को अमन कुमार चौधरी और उसके भाई विजय कुमार चौधरी ने मिलकर अंजाम दिया है।

साइबर थाना की टीम ने की कार्रवाई

मामले में प्राथमिकी दर्ज होते ही साइबर थाना देवघर की टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। दोनों आरोपियों के ठिकाने पर छापेमारी की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से मोबाइल, सिम कार्ड और एक बुलेट बाइक बरामद हुई है, जिसका इस्तेमाल अपराध में किया गया था।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या वे किसी बड़े साइबर गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस इनके बैंक खातों की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।

साइबर अपराध से सतर्क रहें: पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मोबाइल के गुम हो जाने पर तुरंत संबंधित थाने या साइबर सेल को सूचना दें। मोबाइल चोरी होने पर तुरंत बैंक और मोबाइल कंपनी को सूचित करें ताकि किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर